एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती फेडरेशन कप में हरियाण के पहलवान पंकज को दा?
हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती फेडरेशन कप 15 व 20 आयुवर्ग का शुभारंभ किया हुआ। 26 अगस्त तक चलने वाली स्पर्धा में विभिन्न राज्यों के 600 से अधिक पहलवान दमखम दिखाएंगे। शुभारंभ के मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पहले दिन का खेल खिलाड़ियों के स्वागत व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ शुरू हुआ।
हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश सिंह नांदल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। भविष्य में खिलाड़ियों को किसी भी संसाधन की जरूरत होगी तो वे उनका पूर्ण सहयोग करेंगे। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता को देखकर विश्वविद्यालय के छात्रों में कुश्ती के प्रति ओर रुझान पैदा होगा।
भारतीय कुश्ती संघ के सह सचिव विनोद सिंह तोमर ने कहा कि प्रतियोगिता कराने के लिए बेहतर तकनीकी अधिकारी लगाए गए हैं। इनमें अशोक कुमार एवं सत्यदेव मलिक प्रथम श्रेणी के तकनीकी अधिकारी हैं। इस मौके पर एसपी देशवाल, दर्शन लाल, पप्पू यादव, विजय बराते, जयप्रकाश, जगदीश व अन्य उपस्थित रहे।