फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 24 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय बाल दिवस का उत्सव

Sat, 20 Jan 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बाल दिवस उत्सव मनाया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी तक बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना से संबंधित गतिविधियां करवाई जाएगी। सभी गांवों में हस्ताक्षर शपथ समारोह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शपथ ग्रहण समारोह, विशेष ग्राम महिला सभा का आयोजन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के संदेश सहित स्टीकर चिपकाए जाएंगे।
विज्ञापन

बालिकाओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। मासिक धर्म व स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला के सभी सरकारी स्कूलों में विज्ञान मेले व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले के सभी गांवों में पौधरोपण अभियान चलाकर इस उत्सव की समाप्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें