फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भगवान कृष्ण और सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया कलां गांव के सहयोग से ब्राह्मण धर्मशाला श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा के सातवें दिन भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। ब्राह्मण धर्मशाला में कथावाचक दिलीप कृष्ण त्रिपाठी ने प्रवचन में कहा कि श्री कृष्ण ने अपने भक्त सुदामा की गरीबों को दूर करते हुए झोपड़ी को महल बना दिया। रविवार के आयोजन में छोटे बच्चों ने भी गीता के श्लोक व रामायण के दोहे व चौपाइयां सुनाए। बच्चे लविश वशिष्ठ, निकुंज, वंदना युवीका धृति, भव्या आदि को भी कथा व्यास ने सम्मानित किया। पंडित हरिओम वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को सुबह सात से दस बजे तक रुद्राभिषेक व यज्ञ के बाद सात दिवसीय कथा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें