फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नरेश सोनी दुजाना बने मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज के जिला प्रधान

Mon, 15 Apr 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज की बैठक मुख्य संरक्षक जोगेंद्र सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नरेश सोनी दुजाना को जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी, महामंत्री जयपाल लांबा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार लांबा, जोगेंद्र भामा, अशोक नंबरदार मौजूद रहे। डाक्टर सुभाष सोनी को झज्जर तहसील प्रधान, पारस सोनी बिलोचपुरा को मातनहेल तहसील प्रधान एवं रवींद्र सोनी बामनोला को बादली तहसील प्रधान सर्व सम्मति से चुना गया। वहीं रवींद्र सोनी को झज्जर जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जोगेंद्र वर्मा ने कहा कि हमने हमारे समाज के अपने आदिपुरुष अजमीढ़ महाराज की जयंत पर हर शहर में शोभायात्रा निकालना व उनके बारे में समाज में जोर-शोर से प्रचार प्रसार करना है। प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी ने कहा कि हमने आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए एकमत होकर हर जिलों व तहसीलों जाकर संगठन की कार्यकारिणी का गठन करना है। इस अवसर पर खेमचंद सोनी, दयानंद सोनी, नरेश दादरी तोय को श्री महाराजा अजमीढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। बैठक में राधेश्याम शास्त्री, मास्टर प्रताप सिंह, सुरजन सिंह सिलाना, रत्न सिंह वर्मा, डाक्टर गौरीशंकर, महेंद्र सोनी, मदन सोनी, मुकेश सोनी, नरेश सोनी, राजेंद्र सोनी, संजय सोनी, प्रदीप सोनी, रोहताश सेढा, रणधीर सेढा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें