रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के सोमवार को चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार नरेश सिवाच व हिम्मत राणा थे। मतदान में नरेश सिवाच को 373 व हिम्मत राणा को 299 मत मिले। 74 वोट से नरेश सिवाच विजयी रहे।
उपप्रधान पद पर प्रदीप हुड्डा को 414 व रामवीर हुड्डा को 260 मत मिले। इसमें प्रदीप हुड्डा 151 मतों से विजयी रहे। सचिव पद पर जयकुंवार दहिया को 427 व नरेंद्र मोहर को 246 मत मिले। 181 मतों से जयकुंवार दहिया विजयी रहे। सह सचिव पद पर राजीव कुमार 362 व जयकिशन को 311 मत मिले। इसमें राजीव कुमार 51 वोटों से विजयी रहे। कैशियर पद पर बलजीत को 401 व यशपाल को 272 मत मिले। बलजीत 129 वोटों से विजयी रहे।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी कर्मवीर सिवाच ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक चली। चुनाव शांतिपूर्वक चला। चुनाव के प्रति कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। डिपो के अंदर बैलेट पेपर से चुनाव करवाया जा रहा था। दोपहर दो बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका था। शाम पांच बजे तक 93 फीसदी मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में 750 वोट में से 678 वोट पोलिंग हुई। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें जोगेंद्र करौथा, शरबत पूनिया, सुरेश नेहरा, जोगेंद्र दलाल, सतबीर सिंह, आनंद कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।