रोहतक। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम गुवाहाटी में आयोजित बॉक्सिंग स्पर्धा में जिले की नैना ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। नैना ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह अपनी जीत का श्रेय वह अपने कोच सुधीर हुड्डा को देना चाहती हैं, जिनके मार्गदर्शन में नैना यह उपलब्धि प्राप्त कर सकी। इससे पहले भी नैना ने नेशनल गेम में स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। इस मौके पर कोच सुधीर हुड्डा ने नैना और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी।