फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में नैक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को कुलपति कार्यालय के कांफ्रेंस कक्ष में नैक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने आगामी नेक की विजिट के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का ब्यौरा लिया। प्रो. राजबीर सिंह ने नेक स्टीयरिंग कमेटी सदस्यों को एक टीम के तौर पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकजुट होकर सामूहिक प्रयास से नेक विजिट में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने नेक विजिट की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए और सकारात्मक सोच के साथ इस कार्य को तय मुकाम तक पहुंचाने के लिए मोटिवेट किया। इस बैठक में डीन सीडीसी प्रो ए एस मान, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. बी. नरसिम्हन, सीडीओई निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल, लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक, निदेशक कंप्यूटर सेंटर डाॅ. जीपी सरोहा, प्रो. प्रदीप अहलावत, प्रो. राजेश पुनिया, प्रो. विनीता हुड्डा, प्रो. हरीश दुरेजा, प्रो. सुमित गिल, प्रो. दीपक कौशिक, प्रो. एनके स्वैन, डाॅ. नर सिंह चौहान व पंकज नैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें