फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के राजनीति विभाग में विद्यार्थियों के साथ हो रही राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू के राजनीति विभाग में विद्यार्थियों से ही राजनीति किए जाने का मामला सामने आया है। विभाग की एक शिक्षिका ने पहले तो साल भर कक्षा नहीं ली। अब अपनी बेटी को 20 में से 18 व अन्य विद्यार्थियों को दो-दो, तीन-तीन नंबर दिए। यह आरोप सोमवार को विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर लगाए हैं। इस संबंध में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों ने विभाग के सीसीटीवी की फुटेज जांच कराने की अपील की है।
स्नातकोत्तर प्रथम और अंतिम वर्ष राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर इंडियन गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स विषय पढ़ाती हैं। उन्होंने समय सारिणी के अनुसार एक दिन भी कक्षा नहीं लगाई। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई का नुकसान हुआ। विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होने से वह पहले ही परेशान थे। अब शिक्षिका ने 20 अंक (इंटर्नल : हाजिरी व एसाइनमेंट) में से दो-तीन ही अंक दिए हैं, जबकि उसी कक्षा में पढ़ रही शिक्षिका की बेटी को 18 अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन

छात्र धर्मेंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ गलत हुआ है। ऐसे आचार्य से भविष्य में हम पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराए। बगैर कक्षा लगाए शिक्षक ने वेतन कैसे हासिल किया। बगैर पढ़ाए वेतन लेने का उन्हें अधिकार नहीं है। कमेटी शिक्षक से पूछे कि वह पिछले तीन माह कहां रहीं। वेतन वापस लिया जाए। उनकी जगह अन्य शिक्षक विद्यार्थियों को मुहैया कराया जाए। इस बारे में विभाग के अध्यक्ष को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। कार्रवाई नहीं होने पर कुलपति को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी शिक्षक ने कक्षा नहीं ली, इस तरह की जानकारी नहीं है। विद्यार्थी आरोप लगा रहे हैं तो वह ही जानें।
-डॉ. राजेंद्र शर्मा, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें