फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खस्ताहाल हैं शहर की सड़कें, बनवा दो मेयर साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मेयर साहब शहर की सड़कों का बुरा हाल है। मॉडल टाउन जैसी पॉश कालोनियों में सड़कें टूटी हैं। सेक्टरों का भी बुरा हाल है। निगम के अधिकारियों को ये तक नहीं पता कि कौन सी सड़क निगम की है और कौन सी हुडा और लोक निर्माण विभाग की। यह बात मेयर मनमोहन गोयल से मिलकर टूटी सड़कों की सूची देकर रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत बख्शी ने कही। उन्होंने मेयर से सड़कों को बनवाने की मांग की।
उन्होंने मेयर को बताया कि कई साल से शहर की सड़कों की हालत खस्ता है। कॉलोनियों में भी बुरा हाल है। मॉडल टाउन जैसे क्षेत्र में भी सड़कों में गड्ढे हैं। सेक्टर एक से चार तक की सड़क कई जगहों पर टूटी हुई हैं। हालत ये है कि सड़कों मेें गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़कें है। बारिश के दिनों में इनमें पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि रही-सही कसर जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर दी है। विभाग ने कई जगह सड़क खोदी है, जो हादसों की वजह बन रहे हैं, लेकिन विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों को ये तक नहीं पता कि शहर की कौन सी सड़क निगम की है, कौन सी हुडा या लोक निर्माण विभाग की। इसी वजह से इन सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि वे शहर की सड़कों को ठीक कराकर लोगों को निजात दिलाएं। मेयर से मिलने वालों में राजेश गुलाठी, परमवीर मग्गूू, रमेश गोस्वामी, रमेश शर्मा, विनोद दहिया, महेंद्र बतरा, सुंदर सैन, रमेश शर्मा, राकेश कपूर, जगदीश गांधी, अनिल सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेयर ने अधिकारियों से मांगी सूची
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मेयर और नगर आयुक्त ने अधिकारियों से सूची मांगी है कि शहर की कौन सी सड़क किस विभाग की है, ताकि निगम की सड़कों को चिह्नित करके उन पर काम कराया जा सके। मेयर ने कहा कि वह खुद इन सड़कों की मरम्मत के लिए गंभीर हैं और जल्द इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन



इन सड़कों की दी सूची
सर्कुलर रोड, झज्जर रोड, हिसार रोड, कबीर कॉलोनी , गांधी कैंप मार्केट, एचआईडीसी, सुभाष नगर, विकास नगर कैंप मार्केट, मॉडल टाउन, झज्जर चुंगी, सेक्टर 1, 2, 3 और 4।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें