फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एचसीएस परीक्षा में महम की प्रगति का प्रदेश में दूसरा स्थान

Tue, 07 Feb 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 4 प्रगति रानी वर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। स्थानीय वार्ड 5 निवासी डॉक्टर प्रगति रानी वर्मा ने पहले ही प्रयास में एचपीएससी द्वारा आयोजित एचसीएस की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। 16 मई 1992 में नरेश वर्मा के घर में जन्मी प्रगति रानी ने प्राथमिक शिक्षा एसकेजी हाई स्कूल से पूर्ण की। चाचा महेश वर्मा ने बताया कि प्रगति शुरू से होनहार रही है। उन्होंने दसवीं कक्षा 92 प्रतिशत अकों से पास कर ब्लॉक में पोजीशन पाई थी। इसके बाद 12वीं की परीक्षा में भी गणित व बायोलॉजी के साथ 79 प्रतिशत अंक बटोरे। उसके बाद इनको पढ़ाई के लिए कोटा जाना पड़ा। फिर पीजीआईएमएस रोहतक से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण की। इसके बाद बिना ड्रॉप किए चंडीगढ़ पीजीआई से एमडी की पढ़ाई पूरी की। देश के प्रसिद्ध संस्थान एम्स दिल्ली में डॉक्टर के पद पर सेवा करते करते ये एचपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गई तथा पहले प्रयास में सफलता हासिल की। उनके दादा देसराज मुख्याध्यापक के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके पिता व चाचा एयर फोर्स, आर्मी व नेवी में रह कर देश की रक्षा कर चुके हैं। मां सुशीला ने बताया कि बेटी द्वारा स्टेट में पोजीशन पाने की खबर के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें