फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 06 Feb 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रेल मार्ग पर मेहराणा गांव के पास रविवार की सुबह 7 बजे दो युवक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। जिनमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान विकास निवासी गांव खरहर के रूप में हुई है। वह शहर में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि दूसरे की पहचान आकाश निवासी झज्जर के रूप में हुई है, जिसका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। आकाश के सिर में गहरी चोट लगी है। जीआरपी निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि दोनों युवकों की सुबह शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन शाम को उनके बारे में जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें