फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांवों में मनरेगा मजदूरी में हाजिरी के नाम पर फर्जीवाड़ा

Sat, 04 Feb 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके01सांपला - कारोर मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंचे लोकपाल अधिकारी डॉ. एसएस रंगा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। प्रदेश में मनरेगा मजदूरी में हाजिरी के नाम पर अब फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। अगर किसी सरपंच व अधिकारी ने ऐसा करने की सोची तो वह कानून के शिकंजे में फंस सकता है। हाल में लोकपाल अधिकारी डॉ. एसएस रंगा ने दो गांवों में ऐसे फर्जीवाड़ा पकड़ने का दावा किया है। जल्द ही मनरेगा के खंड अधिकारी को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि सरकार ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम लागू किया है। जहां बीस से अधिक मनरेगा मजदूर कार्य करेंगे, वहां पर इस सिस्टम से हाजिरी लगेगी। एक सुबह करीब 11 बजे तो दूसरी चार घंटे बाद हाजिरी लगेगी। सरकार ने मनरेगा से संबंधित शिकायतों व गड़बड़ियों को दूर करने के लिए जिलास्तर पर लोकपाल भी नियुक्त किया हुआ है, जिनके पास कोई भी मनरेगा से संबंधित शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन

हाजिरी का पूरा रिकॉर्ड रहेगा ऑनलाइन
ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए सरकार की मनरेगा योजना चल रही है। इसके तहत एक परिवार को 100 दिन का रोजगार दिया जाता है, जिससे उन्हें बाहर जाने की बजाय गांव में ही मजदूरी मिल जाती है। इसमें हाजिरी को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा हो जाता है। हाल में सांपला ब्लॉक के कई गांव में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य शुरू किए गए हैं। लेकिन वहां पर फर्जीवाड़ा होने का मामला सामने आया है।
जिला लोकपाल अधिकारी ने नयाबास व चुलियाणा का किया निरीक्षण
जिला लोकपाल अधिकारी डॉ. एसएस रंगा ने मनरेगा के काम को लेकर मौके पर निरीक्षण किया, जहां कई खामियां मिली हैं। अधिकारी ने दो दिन पहले नयाबास तो शुक्रवार को कारोर के पास माइनर सफाई के चल रहे काम का निरीक्षण किया। सभी मनरेगा के मजदूर चुलियाणा गांव के पाए गए। जबकि कारोर में करीब 350 मजदूर हैं। कारोर की बजाय सभी मजदूर चुलियाणा गांव के पाए गए, लेकिन अधिकारी ने जब मेठ व मजदूरों से जॉब कार्ड के बारे में जानकारी ली, तो करीब 18 मजदूरों के पास कोई जॉब कार्ड नहीं मिला, जो गैरकानूनी काम है। ऐसे में अधिकारी ने मजदूरों के बयान दर्ज कर मेठ व मनरेगा विभाग अधिकारी की रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुलियाणा और नयाबास में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में गड़बड़ी मिली है, जो गैरकानूनी है। इस संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही है, जो जल्द आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी काम में कुछ गलत हो रहा है तो व्यक्ति टोल फ्री नंबर 18001803405 पर शिकायत कर सकता है। -डॉ. एसएस रंगा, जिला लोकपाल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें