माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। एटीएम से पैसे निकालने के लिए सुखपुरा चौक पर गई महिला के हाथ पर हाथ मारकर एक युवक ने पहले डेबिट कार्ड गिरा दिया, फिर उसने कार्ड को बदल कर दूसरे एटीएम पर जाकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
चुन्नीपुरा निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी की दोपहर में सवा 12 बजे सुखपुरा चौक स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गई थी। उसके पीछे एक युवक खड़ा था। उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन नकदी नहीं निकली। ऐसे में उसने पासवर्ड बदल दिया। इसी बीच पीछे खड़े युवक ने कार्ड को हाथ मारकर गिरा दिया। उसने युवक से कहा कि, आप क्या कर रहे हो। इस पर वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल फोन में 10 हजार रुपये निकले का मैसेज आया। उसने अकाउंट की जांच की तो 50 हजार रुपये निकले मिले। बाद में पता चला कि युवक उसका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे गया।