फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार की टक्कर से फरीदाबाद के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फरीदाबाद से सिरसा जा रहे कैंटर के चालक फरीदाबाद के सेक्टर 31 निवासी रोहित को शनिवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के मैनपुरी जिले के गांव अलालपुर निवासी राजू किशोर ने दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुआ सुमन के घर फरीदाबाद स्थित सेक्टर 31 में रहता है। बुआ का लड़का रोहित कैंटर पर चालक है और वह हेल्पर की नौकरी करता है। शनिवार की रात 11 बजे दोनों फरीदाबाद से सिरसा परचून का सामान भरकर सप्लाई करने जा रहे थे। रात करीब 4 बजे हिसार रोड पर मदीना गांव के पास पहुंचे। कैंटर के अंदर से गड़बड़ी की आवाज आ रही थी। रोहित नीचे उतरकर चारों इंडीकेटर जलाकर जांच करने लगा। पीछे से तेज गति से एक कार चालक आया और रोहित को टक्कर मार दी। टक्कर से वह दूर जा गिरा। कार चालक मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद रोहित ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें