रोहतक। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान गलत सूचना के प्रसार से निपटने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर लॉन्च किया है। यह वन-स्टॉप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mythvsreality.eci.gov.in/ पर जनता के लिए उपलब्ध है।
अजय कुमार ने कहा है कि सभी हितधारकों को किसी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर में दी गई जानकारी से सत्यापित और पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।