मुस्कान को विजेता घोषित करता रेफरी। स्रोत: कोच
रोहतक। बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में रोहतक की मुस्कान, संजू और मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं जिले की अनामिका को पहले मैच के लिए बाई मिली। यह स्पर्धा 30 से 7 जुलाई तक कजाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। कोच विजय हुड्डा व नवीन खोखर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुस्कान जिले के शीतल नगर, संजू महम, अनामिका उत्तम विहार व मीनाक्षी गांव रुड़की की निवासी है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 2 जुलाई को होंगे।