फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रामेश्वर निवासी रामनगर उत्तर प्रदेश ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई रविंद्र मजदूरी करने के लिए करीब तीन महीने पहले गांव दुब्लधन आया था। रविंद्र की 22 फरवरी 2022 को दौलत राम व अन्य व्यक्तियों ने हत्या कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दौलत राम निवासी ककराना राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें