फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए शहर में कैंप लगाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए नगर निगम की तरफ से 10, 11, 16, 17 व 18 दिसंबर को वाडों के अंदर कैंप लगाए जाएंगे। कैंपों में वार्षिक आय प्रमाणित करने के कार्य को छोड़कर दूसरी सभी त्रुटियां दूर की जाएंगी। वीरवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार परिवार पहचान पत्र को ज्यादातर सरकारी योजनाओं से जोड़ रही है। एक तरह से आधार कार्ड के बाद परिवार पहचान पत्र एक अहम दस्तावेज हो गया है। परिवार पहचान पत्र बनाते समय रिकार्ड में काफी त्रुटियां रह गई थी, जिनको लेकर आम लोग काफी परेशान हैं। अब तो सरकार ने उन लोगों को भी आयुष्मान कार्ड देने का निर्णय लिया है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार या इससे कम है। ऐसे में लोग परिवार पहचान पत्र में आय, नाम या पत्ते में संशोधन कराने के लिए लगातार निगम में आ रहे हैं। निगम में त्रुटियों को दूर करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। दूसरा, सरकार ने निगम को हिदायत दी है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए वार्डों के अंदर कैंप लगाए जाएं।
विज्ञापन

यहां लगेंगे पांच दिन कैंप
वार्ड स्थान
1,3 प्राइमरी स्कूल, शास्त्री नगर, हिसार रोड
2,4,5, 17 मॉडल संस्कृति वमावि, भिवानी रोड
6,7,8 गवर्नमेंट हाई स्कूल, सुखपुरा चौक
9,10,16, 20 जिला विकास भवन
11,12 गवर्नमेंट मिडल स्कूल, सेक्टर तीन
13,14, 15 नगर निगम कार्यालय
18,19,20,21 गवर्नमेंट मिडल स्कूल, जनता कॉलोनी
बलियाना गवर्नमेंट वमावि, बलियाना
अस्थल बोहर, गढ़ी बोहर
पहरावर व माजरा गवर्नमेंट हाई स्कूल, गढ़ी बोहर
बोहर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोहर
सुनारिया कलां व खुर्द गवर्नमेंट गर्ल्स प्राइमरी स्कूल, सुनारिया कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें