फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्ग पर कीचड़ डाला, पंचायत में नहीं आए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को तीन महिलाओं ने घर में बैठे दलित बुजुर्ग पर गोबर-कीचड़ डाल दिया। इससे बुजुर्ग के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने पंचायत बुलाई। इसमें आरोपी महिलाओं और उनके परिजनों को बुलाया गया, लेकिन वे पंचायत में नहीं आए। हालांकि पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

दरअसल, रूढि़वादी सोच है कि गांव के किसी दलित पर गोबर-कीचड़ डाल दिया जाए तो बारिश हो जाती है। बुधवार को तीन महिलाओं ने बारिश कराने के लिए एक बुजुर्ग पर कीचड़ डाल दिया। इस घटना के बाद बुजुर्ग के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने दिन में ही पंचायत बुलाई और इसमें सजा देने की बात की गई, मगर इस पंचायत में न तो आरोपी महिलाएं आईं और न ही उनके परिजन। करीब दो घंटे तक पंचायत ने महिलाओं और उनके परिजन का इंतजार किया। इसके बाद पंचायत खत्म हो गई और पीड़ित परिवार ने पुलिस के समक्ष शिकायत की। सूत्र बताते हैं कि तीन महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और बाद में जमानत दे दी गई। हालांकि बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें