फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बताएं उन्होंने संसद में कब उठाई क्षेत्र की समस्याएं : भुक्कल

Wed, 10 Apr 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि बीजेपी के सांसद अरविंद शर्मा बताएं कि उन्होंने कब लोकसभा के अंदर शहर की समस्याओं का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को शहर के सवेरा स्कूल ग्राउंड में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेड़कर की जयंती के उपलक्ष्य में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ विधायक खुद अपनी मर्जी से कांग्रेस में आना चाह रहे हैं। बीजेपी के सांसद बिजेंद्र ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है, यह बहुत बड़ी बात है। दूसरी पार्टियां खुद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती है। शहर की सड़क टूटी हुई है। विधायक ने कहा कि बीजेपी के कई सांसदों व कार्यकर्ताओं से उनकी बातचीत हुई है वह सभी मुख्यमंत्री की कार्यशैली से नाराज है। विधायक ने कहा कि सरकार इस चुनाव को दीपेंद्र बनाम अरविंद की बजाय मोदी बनाम राहुल करना चाहती है। पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में आने पर उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह को आरएसएस की फिलास्फी पसंद नहीं आई, इसलिए वे परिवार सहित कांग्रेस पार्टी में वापस आ गए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर, विकास अहलावत, बिजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें