रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस की तरफ से अरावली की पहाड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में चलाए जा रहे अरावली सत्याग्रह अभियान से जुड़े हैं। उन्होंनेे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभियान से जुड़कर ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होेंने सर्टिफिकेट भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि अरावली की रक्षा सिर्फ आंदोलन नहीं, आने वाली पीढि़यों के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।