रोहतक। टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में हरियाणा के बेटे नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश एवं देश के लिए हर्ष का विषय है। यह अपने आप में ऐतिहासिक पल है। जब इतने वर्ष के पश्चात हरियाणा के बेटे ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर देश के लिए यह कारनामा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए अपना खाता खोल दिया है। निश्चित ही अब हमारे अन्य खेलों के खिलाड़ी भी इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अपने प्रयासों से भारत को गौरवान्वित करेंगे। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने भी नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया को पदक जीतने पर बधाई दी है। संवाद