अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ सैनिक विद्यालय में मातृ दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियां करके अपनी मां के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्देशक सुरिंद्र मोहन शर्मा रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र सिंह और उप प्राचार्या अंजू मलिक ने की। कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कलर एक्टिविटी करके मां के प्रति अपने प्रेम को दर्शाया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने मां के स्वरूप को दर्शाने वाली पोशाक पहन कर उनके व्यक्तित्व को दर्शाया और अपनी मां के लिए कार्ड बनाकर मां के प्रति सम्मान प्रकट करने वाले संदेश लिखें और कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर कविता, नृत्य और गाना प्रस्तुत कर मातृ दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया।