रोहतक। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को दो एक महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 574 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सीआईए-टू निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि टीम के मुताबिक, गश्त के दौरान दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर बेचने आए बाइक सवार मां-बेटे को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया गया। महिला से 304 ग्राम व उसके बेटे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। महिला की पहचान रैनकपुरा निवासी ओमपती व युवक की पहचान उसके बेटे सुनील के रूप में हुई। तलाशी लेने पर महिला के पास से प्लास्टिक थैली से 304 ग्राम व सुनील से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ब्यूरो