फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मां बगलामुखी की विधिवत की गई प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बाबा बालक पुरी डेरे में मां बगलामुखी की प्राण प्रतिष्ठा में मौजूद संत समाज के लोग। स्रोत:डेरा
विज्ञापन
रोहतक। बाबा बालकपुरी डेरे में शुक्रवार को मां बगलामुखी की भव्य स्वरूप विधिवत से स्थापना की गई। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सचिव महंत कमलपुरी उपस्थित हुए। सुबह विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने मंत्रों का उच्चारण कर आहुतियां दी। इसके बाद डेरे में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम 108 पंडितों को भोजन कराया गया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा कर्णपुरी ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। इस पर भक्तगण झूम उठे। इस मौके पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पंडित सुरेंद्र शर्मा, रिंकू, पंकज, हरी, अक्षय, कमल, अजय कार्तिकपुरी, सिमरनपुरी, नंदकपूर, अशोक कपूर, राजू ढल, महेश बुद्धिराजा, रम्मी और लालापुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें