साल्हावास। गोरिया गांव में तीन लोगों द्वारा घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां-बेटे का फिलहाल पीजीआई रोहतक में इलाज चला हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोरिया निवासी हवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी मां कल रात अपने प्लाट में सोए हुए थे। इस दौरान दीपक शराब पीकर आया और गाली-गलोच करने लगा। ऐसा करने से मना करने पर भी वह नहीं माना। अचानक संदीप और उसके तीन साथी आए और दीवार कूदकर उन पर हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित मां-बेटे को जमालपुर के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रैफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।