फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लखीमपुर के ध्यानार्थ ए गाड़ी की टक्कर लगने से मां-बेटी घायल

Sun, 21 Apr 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद के पास गाड़ी की टक्कर लगने से मां-बेटी घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है। घायलों ने गाड़ी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेवार ठहराया है। घायल की पहचान पूनम व रमावती निवासी गांव गैसापुरा, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूनम ने बताया कि वह रोहद गांव में रहती हैं और बेटी के साथ रोहद स्थित एक फैक्टरी में काम करती हैं। 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद वह अपनी लड़की के साथ दिल्ली-रोहतक से अपने घर जा रही थी। वह गांव रोहद के पास पहुंची तो पीछे से एक चालक अपनी गाड़ी को तेजगति व लापरवाही से चलाता हुआ आया और मुझे व मेरी बेटी को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें