फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इस्राइल जाने के लिए अंतिम दिन 500 से ज्यादा उम्मीदवारों ने दिया ट्रायल, रोहतक

Sun, 21 Jan 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

भर्ती प्रक्रिया : कॉरपेंटर, फीटर और वेल्डर के लिए सुबह से ट्रायल देने प्रदेश के दूर-दराज से हुनरमंद पहुंचे। सुबह से ही एमडीयू के हरियाणा कौशल विकास निगम के बाहर कतार लगी थी।
विज्ञापन
सतीश। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हरियाणा कौशल विकास निगम की ओर से चल रही इस्राइल भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन रविवार को 500 से अधिक उम्मीदवार पहुंचे। इनकी विभिन्न ट्रेड में कुशलता परखी गई। इस्राइल जाने के लिए लोगों में लगी होड़ के चलते रविवार सुबह 7 बजे से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एमडीयू परिसर पहुंचना शुरू हो गए। अमर उजाला टीम ने लोगों से बातचीत की तो इस्राइल जाने के इच्छुक लोगों ने अपना संघर्ष साझा किया।

विज्ञापन


यह बोले अभ्यर्थी...
सारे सपने पूरे हो जाएंगे
इस्राइल सरकार बीमा के साथ-साथ फूड, आवास और हर महीने 16,515 रुपये बोनस के साथ 1.37 लाख रुपये का वेतन देगा। इससे सारे सपने पूरे हो जाएंगे। फिटर का ट्रायल दिया है। ट्रायल तो अच्छा बीता है। इतना कुछ मिल रहा है। बस, इस्राइल बुला ले। - सतीश कुमार, कुरुक्षेत्र।
 

घर में सभी को मुझसे उम्मीदें हैं
कारपेंटर के लिए ट्रायल दिया है। विदेश चला जाऊं तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अच्छा होगा। क्योंकि घर की छत टूटी हुई है और बहन की शादी करानी है। पिता खेतीबाड़ी देखते हैं। घर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। घर में सभी को मुझसे उम्मीदें हैं, इसलिए परिवार की उम्मीदें और अपना सपना पूरा करने के लिए यहां आया हूं। - सोनू कुमार, भिवानी।

विज्ञापन


परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता हूं
2018 से सफलता की तलाश में निकला हूं। आर्मी का टेस्ट भी दे चुका हूं, लेकिन अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं मिली है। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता हूं। इसलिए यहां कारपेंटर के लिए ट्रायल दिया है। जैसे यहां आए सभी को उम्मीद है, वैसे ही मुझे भी है। आगे भगवान की मर्जी है। - अजय, महेंद्रगढ़।

खराद का काम सीखा है, पूरी उम्मीद है
फिटर के लिए ट्रायल दिया है। काफी समय से खराद का काम सीख रहा हूं। अपने हुनर पर भरोसा है और उम्मीद है कि यह काम हो जाएगा और इस्राइल में नौकरी मिल जाएगी। शनिवार रात को ही रोहतक आ गया था। दोस्त रहता है यहां, उसी के यहां रुका हुआ था। सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया था। ट्रायल अच्छा गया है। - सुखविंद्र, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें