फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानसून की सक्रियता में छह से आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बीते दिनों बारिश होने से मौसम खुशनुमा है। इसके कारण गर्मी और उमस की तीव्रता में कम हुई है। रविवार रात करीब 8:30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिली। हालांकि विभाग की माने तो जिले में अब भी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ है। लेकिन, सोमवार से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना। छह अगस्त तक राज्य में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ सकती है। वहीं 6 अगस्त रात्रि से 9 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। इससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 48 रहा। वहीं हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चली।

किसानों को अच्छी बारिश की दरकार
धान के फसल की रोपाई और अच्छी उपज के लिए अच्छी बारिश की आवश्यकता होती है। अभी तक जिले में अच्छी बारिश न होने से किसान परेशान हैं। नहरों में भी पानी नियंत्रित होता है। ऐसे में धान की फसल की अच्छी उपज के लिए बारिश ही किसानों का एक मात्र सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें