फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए रखी जाएगी निगरानी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने जिला की चारों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए गठित की गई सभी टीमों को सक्रिय करें ताकि चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। जिला में नाके लगाकर शराब व धन की आवाजाही की भी सख्ती से निगरानी की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला के चारों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए गठित की गई सभी टीमों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे प्रभावी तरीके से निगरानी कर सकें।

जिला में सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संदर्भ में प्राप्त हुई शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शिकायतों के निपटारे के लिए निर्धारित की गई 100 मिनट की अवधि में ही इन शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग कीओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 मई 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व 9 मई तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेेंगे। लोकसभा आम चुनाव के छठे चरण के चुनाव कार्यक्रम के तहत रोहतक लोकसभा के लिए 25 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें