फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में गई महिला पहलवान से छेड़छाड़, ऑटो में बैठकर घर तक किया पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्टेडियम में सोमवार सुबह प्रैक्टिस करने गई महिला पहलवान के साथ एक युवक ने न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि घर तक पीछा भी किया। पीड़िता की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक एक साढ़े 17 वर्षीय किशोरी हर रोज स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी करने जाती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह स्टेडियम के गेट पर खड़ी थी। तभी एक युवक आया और उसका नाम व पता पूछने लगा। साथ ही अपना नाम बताते हुए बोला, मैं भी रेसलर हूं। बात करते हुए उसने गलत हरकत की और हाथ पकड़ लिया। वह हाथ छुड़वाकर घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। युवक भी उसी ऑटो में सवार हो गया। ऑटो में बैठकर भी उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया और अभद्र इशारे करने लगा। इसके बाद जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंची तो ऑटो रुकते ही युवक उतरकर भाग गया।
बाहर का रहने वाला युवक, तीन दिन पहले ही आया था रोहतक में
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी युवक ने बताया था कि वह दूसरे राज्य का रहने वाला है। तीन दिन पहले ही रोहतक आया था। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी रोहतक में कहां रह रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
पीड़ित महिला पहलवान की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। यूपी के बताए गए पते पर संपर्क किया गया है। हालांकि अभी कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें