फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में चयनित होने पर मोहित देशवाल का स्वागत

विज्ञापन
-फोटो 53 : नेशनल गेम्स मे विजेता मोहित देशवाल को सम्मानित करते दीपक देशवाल व अन्य ग्रामीण।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पश्चिम बंगाल के कोलकाता मे आयोजित गोल्डन जुबली मेन नेशनल सीनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दुल्हेड़ा के मोहित देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राॅन्ज मेडल जीता है। गांव में पहुंचने पर मोहित का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मोहित ने इस प्रतियोगिता में 325 किलोग्राम व बेंचप्रेस में 195 किलो और डेडलिफ्ट में 270 किलो वजन उठाकर कुल 790 किलो अलग-अलग भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीता है। यह पदक जीतकर मोहित ने देश व प्रदेश में गांव दुल्हेड़ा का नाम रोशन किया। 120 प्लस भार वर्ग के सीनियर नेशनल चैंपियनशिप मे ब्रांज मेडल जीत कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। कोच व विजेता खिलाडी मोहित देशवाल का पहुंचने पर ढोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने शिरकत की।
दीपक देशवाल ने ब्रांज मेडल विजेता मोहित का फूल व नोटों की माला से स्वागत किया। मोहित देशवाल ने इस मुकाम को हासिल करने में 14 साल तक कड़ी मेहनत की है। मोहित का एशियाई चैंपियनशिप में चयन हुआ है। यह गर्व की बात है। मोहित देशवाल ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप मे ब्राॅन्ज मेडल आने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई चैंपियनशिप मे भारत के लिए गोल्ड मेडल लाना है। मोहित ने कहा कि खेलों में आगे आने के लिए कोच अंगद (भारतीय रेलवे ), सोमदेव, सुनील सहवाग, सतेंदर लोहचब व डेविड ने प्रोत्साहित किया है। मोहित नवंबर में होने वाली एशिया चैंपियनशिप में भाग लेगा और गांव का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर जयकिशन देशवाल, मंजीत देशवाल, टिंकू, मोनू सरपंच, नारायण, ज्ञान, जितेंद्र मास्टर, संदीप लोहचब, निक्कू, नेसा, गौरव व सत्ते बुपानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें