रोहतक। स्कूली नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसमें रोहतक के गांव मकड़ौली की मोहिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता में राजस्थान में आयोजित की गई। मोहिनी के शानदार प्रदर्शन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।