फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोहन लाल बड़ौली आठ, अर्चना गुप्ता व सुरेंद्र पुनिया बने सात-सात जिलों के प्रभारी

Thu, 01 Feb 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पार्टी के तीन प्रदेश महामंत्री को नई जिम्मेदारी सौंपी है। राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को आठ, अर्चना गुप्ता व सुरेंद्र पुनिया को सात-सात जिलों का संपूर्ण प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि मोहन लाल बड़ौली को सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम का प्रभारी बनाया है। वहीं, अर्चना गुप्ता को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, कैथल और सुरेंद्र पुनिया को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा राहुल राणा को प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी, जीएल शर्मा को प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रभारी, कृष्ण वेदी को प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी, वेदपाल एडवोकेट को प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी और राजीव जैन को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें