फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुरुक्षेत्र की धरती से 14 को चुनावी रण का शंखनाद करेंगे मोदी

विज्ञापन
08सीटीके30..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र की धरती से 14 सितंबर को चुनावी रण का शंखनाद करेंगे। रैली की भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संजय भाटिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

संजय भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली से ही प्रदेश में केंद्रीय नेताओं की चुनावी रैलियों की शुरुआत हो जाएगी। कुरुक्षेत्र की अपनी पहली चुनावी रैली से प्रधानमंत्री जीटी रोड बेल्ट को साधेंगे। इसके बाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों में रैलियां होंगी, इनका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान सीएम भजनलाल के अलावा अन्य केंद्रीय नेताओं की भी प्रदेश में चुनावी जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें