फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
28सीटीके12 सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद मॉडल स्कूल के विद्यार्थी।
विज्ञापन
रोहतक। आईटीडीआर कन्हेली में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। इसमें आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने चार स्तरीय प्रतियोगिता के लेवल-1 में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने टीम सदस्य योगेश, आरव व अद्विका की सराहना की। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, सचिव राजेश सहगल ने भी सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें