फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले कराया जाएगा मॉक पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के निर्देशानुसार आम चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारियों और सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सांपला के उपमंडल अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फोगाट ने सोमवार को जिला विकास भवन स्थित सभागार में पीठासीन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। संसाधन अधिकारी के तौर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र जून ने पीठासीन अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली की डेमो सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार लोकसभा चुनाव में वास्तविक मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले 25 मई को सुबह 5:30 बजे राजनीतिक दलों के एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल कराया जाना है। मॉकपोल में प्रत्येक उम्मीदवार को बराबर-बराबर वोट डलवाना है और मॉकपोल में कम से कम 50 वोट डलवाना अनिवार्य है। इसके बाद इन एजेंटों को वोटों की गिनती भी दिखानी है। मतदान के समय मतदान की गोपनीयता रखना सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा उन्होंने मतदान शुरू व खत्म होने के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी।


आज और कल दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 7 मई को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संसाधन अधिकारी के रूप में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक विभिन्न शिफ्टों में पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह 8 मई को सांपला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की ओर से 4 शिफ्टों में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें