रोहतक। सांपला में दहकोरा रोड के एक युवक का रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज किया है।
पुसिल के मुताबिक शमशाद अली उर्फ सजनू ने दी शिकायत में बताया कि वह दहकोरा रोड पर तिरपाल सिलाई का कार्य करता है। 21 नवंबर को उसने 900 रुपये में नया मोबाइल खरीदा था। वह फोन हाथ में लेकर घर जा रहा था। रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर सांपला रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति आया और झपटा मारकर मोबाइल ले गया।