फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैंगस्टर नरेश उर्फ सेठी से मोबाइल बरामद, लैब भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेढ़ साल पहले झज्जर रोड पर हुए जगदेव हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोपी झज्जर के गैंगस्टर नरेश उर्फ सेठी से वह मोबाइल बरामद हो गया है, जिससे आरोपी आकाश उर्फ गिट्टी को कॉल की गई थी। उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उधर, आरोपी सेठी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा दो के प्रभारी एसआई आजाद नैन ने बताया कि छह जनवरी 2022 को झज्जर रोड पर झज्जर के गोच्छी गांव निवासी जगदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जगदेव शीतल नगर में रहता था, साथ में भवन निर्माण सामग्री की खरीद-फरोख्त के लिए कार्यालय बना रखा था, जहां कार सवार युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि जगदेव के भाई रोबिन व लोकेश उर्फ गोगी की आपस में दोस्ती थी। लोकेश उर्फ गोगी आरोपी आकाश के भाई की गोली मारकर हत्या के आरोप में नामजद रहा। आरोपी आकाश को अपने भाई की हत्या की साजिश में जगदेव के भाई रोबिन पर शक था। आरोपी आकाश की नरेश उर्फ सेठी व दीपक के साथ जेल में दोस्ती हुई। आरोपी आकाश ने दोनों साथियो के साथ मिलकर रोबिन से बदला लेने की साजिश रची। कार्यालय में रॉबिन मिला नहीं, उसके भाई जगदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें