फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजीव गांधी स्टेडियम की ओर जा रहे युवक का मोबाइल झपटा

Tue, 13 Feb 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए बस स्टैंड से राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ घूमने जा रहे युवक का बाइक सवार तीन युवक झपट्टा मारकर सोमवार रात को फोन छीनकर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी सुनील मलिक ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे वह बस स्टैंड के पास पहुंचा, जहां से राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ सैर करने जा रहा था। जब बस स्टैंड की वर्कशाला के पीछे पहुंचा तो किसी की कॉल आ गई। तभी पीछे से एक बाइक आई, जिस पर तीन युवक सवार थे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें