महम। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रदेश के किसानों के आश्रितों को महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कुंडू ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को सरकार शहीद का दर्जा दे और 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे। साथ में परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। उन्होंने सरकार से तीनों कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी का नया कानून बनाने की मांग की।