16महम02... कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक।
महम। महम से निर्दलीय विधायक एवं हरियाणा जन सेवक पार्टी के प्रमुख बलराज कुंडू ने कहा कि 2024 में बनने वाले हरियाणा सरकार की चाबी हरियाणा जन सेवक पार्टी के हाथों में होगी। हरियाणा जन सेवक पार्टी के विधायक राज में हिस्सेदार होंगे। वे गोहाना रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित युवा जागृति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने हरियाणा जनसेवक पार्टी कार्यालय में रविवार शाम महम शहर के कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश व प्रवीण मलिक आदि ने भी संबोधित किया।