फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक कुंडू ने महम से खाटू श्याम पैदल यात्रा का किया शुभारंभ

Tue, 13 Feb 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फ़ोटो03 महम से श्रद्धालुओं को रवाना करते विधायक
विज्ञापन
महम। हरियाणा जन सेवक पार्टी प्रमुख एवं महम के विधायक बलराज कुंडू ने सोमवार को महम स्थित सैमाण चुंगी से श्री खाटू नरेश सेवा समिति द्वारा प्रथम श्री श्याम निशान पद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक बलराज कुंडू ने कहा की बाबा खाटू श्याम के चरणों में महम हलके के अमन शांति के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए उनकी जहां भी सेवा की आवश्कता हो अवश्य बताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा जन सेवक पार्टी के शहरी अध्यक्ष व पार्षद बोबी अग्रवाल ने की। इस अवसर पर संजय, राजु सुनील धर्मेंद्र, संदीप पांचाल, सतबीर युद्धराम, कमलेश रिकिकेप, अमरजीत, हिमांशु मोहित व सैकड़ों श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें