फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक बतरा ने की विकास कार्यों की समीक्षाम

Sat, 17 Feb 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बेहतरीन सड़कें और सुविधाएं जनता का मूलभूत अधिकार है। यह उन्हें समय पर मिलना चाहिए। यह कहना है कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा का। वह वीरवार को नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में विधायक आदर्श नगर, ग्राम योजना व विधायक मंजूरी के तहत करोड़ों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। यहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय पहुंचे विधायक ने वैंगी (वीएएनजीवाई) स्कीम के तहत हुए 2022-2023 के दो करोड़ रुपये के कार्यों की समीक्षा की। कौन से कार्य कहां तक संपन्न हुए, कितनों के टेंडर लगे और कितने बाकी हैं, कितने कार्य पूरे हो चुके हैं। वैंगी स्कीम के तहत एक करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी दी। इंडियन गैस एजेंसी गोहाना बाईपास सोनीपत से आई पीबी स्ट्रीट का निर्माण 26.11 लाख की लागत से होगा। सेक्टर-2 में भगवान परशुराम पार्क का 25.11 लाख से सुंदरीकरण होगा। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वह शहर के विकास का खाका सुनिश्चित करें और एक करोड़ रुपये और भी मंजूर करेंगे।
वर्ष 2023-24 वैंगी स्कीम के तहत सेक्टर 1 के वार्ड 11 में 7.24 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण होगा। वार्ड 5 सल्लारा मोहल्ला में रमेश तंदूर वाले के सामने गली में 3.70 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण होगा। वार्ड 8 में 8.70 लाख से रामबाग श्मशान भूमि गेट पर शेड एवं मार्बल के फर्श का निर्माण किया जाना है। 2.21 लाख से पानी की निकासी और बोरिंग का कार्य होना है। वार्ड 8 की कबीर कॉलोनी में दो लाख से सड़क की मरम्मत होनी है। 2.25 लाख से हिसार भिवानी लिंक रोड पर जेपी कॉलोनी में सीसी गली का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें