फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक ने पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन
दुर्गा कॉलोनी में लोगों के बीच पहुंचे विधायक बी.बी. बतरा।
विज्ञापन
रोहतक। पेयजल किल्लत से आहत दुर्गा कॉलोनी व प्रेम नगर के लोगों को विधायक भारत भूषण बतरा ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। कॉलोनी का दौरा करने आए विधायक ने दुर्गा कॉलोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन व लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। साथ ही सोनीपत स्टैंड से प्रेम नगर की ओर जाने वाली सड़क पर करीब 500 मीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछ़ाने का भी निर्देश दिया। यहां जेई अजय ढुल को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि दुर्गा कॉलोनी व प्रेम नगर में पिछले तीन साल से पेयजल समस्या गहराई हुई है। गर्मी में परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। नलों में पानी नहीं आ रहा है। आता है तो दूषित पानी। इसे पीना नामुमकिन है। उनकी समस्या सुनने के बाद विधायक ने इलाके का दौरा किया व 500 मीटर की नई पेयजल लाइन बिछाने के निर्देश दिए। इसके लिए जेई को मौके पर बुलाया गया। यही नहीं, सीवर साफ कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि पानी की जांच करा कर फाल्ट तलाशा जाएगा। समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास रहेगा। इस मौके पर एसोसिएशन प्रधान वीरेंद्र राठी, जगरूप, पवन बलहारा, त्रिलोक चावला, दीपक शर्मा, डॉ. रघबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें