फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकेजेके ने नेकीराम को 30-4 से हराया

विज्ञापन
टीकाराम सोनीपत की खिलाड़ी आदर्श कला भिवानी पर गोल करती। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में सोमवार को राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रायोजित इस तीन दिवसीय स्पर्धा के पहले दिन महिला वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। पहला मैच डीजीसी गुरुग्राम व केएल मेहता फरीदाबाद की टीम के बीच हुआ। इसमें गुरुग्राम 28-2 के स्कोर से विजयी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दूसरा मैच जीसी बहु व जीसी गुरुग्राम सेक्टर-14 के टीम के बीच हुआ। इसमें बहु की टीम 21-1 के स्कोर से विजयी रही। तीसरा मैच टीकाराम कॉलेज सोनीपत व आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी के बीच हुआ। इसमें सोनीपत 30-8 से विजयी रहा। चौथा मैच नेकीराम शर्मा कॉलेज व एमकेजेके कॉलेज की छात्राओं के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में एमकेजेके की टीम 30-4 के अंतर से विजयी रही। पांचवां मैच डीजीसी गुरुग्राम व जाट कॉलेज के बीच हुआ। इसमें जॉट कॉलेज 36-17 के अंतर से विजयी रहा। छठा मैच जीसीडब्ल्यू बहु व जीसीडब्ल्यू रोहतक के बीच खेला गया। इसमें बहु की टीम 20-16 से विजयी रही। सातवां मैच नेकीराम शर्मा कॉलेज व डीजीसी ग्ररुग्राम के बीच हुआ। इसमें रोमांचक मैच में नेकीराम की टीम 71-32 के अंतर से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें