फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की शैक्षिक नींव मजबूत कर रहा मिशन बुनियाद : राजेश

Tue, 30 Apr 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बिरोहड क निजी स्कूल में हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मिशन बुनियाद के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि मिशन बुनियाद बच्चाें की शैक्षिक नींव मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन

मां शारदा की वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल डॉ. विजय बाला ने बताया कि मिशन बुनियाद के तहत तृतीय स्तर की परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने का काम करता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम का तीसरा चरण है। इसमें झज्जर जिले से सभी सरकारी विद्यालयों से आए विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इसमें सरकारी विद्यालयों के मेधावी छात्र जो 8वीं कक्षा पास कर चुके हैं या 8वीं में पढ़ते हैं परीक्षा दे सकते हैं। इसमें पास बच्चे मिशन बुनियाद में पढ़ते हैं। बुनियाद के बाद ये बच्चे सुपर 100 में पढ़ते हैं। आज तक 400 में से 182 बच्चे आईआईटी, एम्स व अन्य सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम बच्चों की शैक्षिक नींव मजबूत कर रह है। विकल्प फाउंडेशन के प्रधान नवीन मिश्रा ने बच्चों को इस परीक्षा के प्रेरित किया व बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, जिला परियोजना अधिकारी विनोद कुमार, डाइट प्राचार्य बीपी राणा, बलराज फौगाट, सुरेश पाल सुहाग, सुरेश सैनी, जोगिन्द्र सिंह, रामबीर पारासर, नमिता दास, विकास, नीरज उपस्थित रहे।

सुपर-100 में पढ़कर शिवम को यूपीएससी में मिली 457वीं रैंक
जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष सुपर 100 के प्रथम बैच के छात्र शिवम ने यूपीएससी में 457वीं रैंक हासिल की है। सुपर 100 के तहत पढ़कर आईआईटी गुवाहटी में उनका चयन हुआ था। इसमें यह रैंक उसने बिना किसी कोचिंग के हासिल की है। इसमें सरकार की तरफ से आईआईटी, नीट आदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें