फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दुकानदार सीसीटीवी कैमरों में दिखा, एक दिन बाद घर पहुंचा, पुलिस पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
एसपी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। सल्लारा मोहल्ले से लापता दुकानदार एक दिन बाद वापस आ गया है। पुलिस ने जांच में उसे सल्लारा मोहल्ला पुलिस चौकी व रेलवे रोड पर घूमते देखा। साथ ही शुक्रवार को लिखित में बयान दर्ज किए। शनिवार को मोहल्ले के दर्जनों लोग एसपी आवास के बाहर पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। डीएसपी यशपाल खटाना मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक एक दिन पहले सल्लारा मोहल्ला निवासी मिठनलाल ने दी शिकायत दी थी कि लेखराज उसका इकलौता पुत्र है, जो लुहार का काम करता है। उसकी सुखपुरा चौक पर दुकान है। वीरवार शाम पांच बजे घर से एलर्जी की दवा लेने के लिए गया था, लेकिन नहीं लौटा। उसके बेटे ने फाइनेंसरों से ब्याज पर पैसे ले रखे थे। मूल व ब्याज देने के बावजूद फाइनेंसर उसे तंग कर रहे हैं। गोली मारने तक की धमकी देते हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
..........
बाइक पर बैठकर गया लेखराज, रेलवे रोड पर भी घूमता दिखा
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें दुकानदार 40 वर्षीय लेखराज सल्लारा मोहल्ला पुलिस चौकी के पास लगे कैमरे में नजर आया। वह बंटी नाम के युवक की बाइक पर बैठकर पुराने गोहाना अड्डे तक गया। वहां बाइक से उतरकर नये गोहाना अड्डे पर चला गया। वहां से पैदल रेलवे रोड पर गया, जहां दूसरे कैमरे में नजर आ रहा है। शुक्रवार को परिजनों ने बताया कि लेखराज घर आ गया है। उसके लिखित में बयान दर्ज किये।
विज्ञापन

......
प्रधान का आरोप, पुलिस ने की अभद्रता
शनिवार को सल्लारा मोहल्ले के दर्जनों लोग एसपी आवास के बाहर पहुंचे और पुलिस सब्जी मंडी थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने व लेखराज के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। प्रजापति समाज के प्रधान मंजीत ने बताया कि उन्होंने आरोपी फाइनेंसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई करने की जगह अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में हंसराज, नरेश, रामफल, लेखराज, ताराचंद, ललित, सोनू, सचिन, खुशीराम व कृष्ण भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें