फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाबालिग लड़की के सोशल मीडिया पर डाले फोटो

Wed, 11 Oct 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। शहर थाना इलाके से नाबलिग लड़की को साथ ले जाने व पीड़िता के फोटो इंस्टाग्राम पर डालने पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण करने, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना इलाके की एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर को मोहल्ले का ही दीपक सात सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पांच अक्तूबर को आरोपी ने उसकी बेटी के फोटो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिए। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दीपक के खिलाफ अपहरण करने, पाॅक्सो व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें