रोहतक। मकडौली खुर्द गांव से गुजर रही माइनर मंगलवार को ओवरफ्लो होने से टूट गई। जिससे पीछे से आ रहा बारिश का सारा पानी 70 एकड जमीन में जा घुसा। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठहर गया। विभाग को सूचित किया तो सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए बांध को ठीक करने में जुट गए। तीन घंटे बाद इस पर काबू पाया गया।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश से छह से ज्यादा गांवों के अंदर व खेतों में तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया था। जिससे किसानों की फसल पूरी तरह से डूब गई और जल निकासी को जगह जगह मोटरें लगाई गई। यह जल निकासी ड्रेन नंबर आठ में ही की जा रही थी। लेकिन मकडौली माइनर में पानी ज्यादा छोड़ने के कारण यह टूट गई। जिससे 70 एकड़ में जलभराव होने से किसान ज्यादा चितिंत है। किसानों का कहना है कि पहले हुए जलभराव की निकासी पूरी तरह से हुई नहीं है। अब माइनर टूटने से फिर जलभराव हो गया है। इससे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। विभाग की तरफ से कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते यह माइनर बार बार टूट रही है। गांव के किसानों ने भी कटाव को ठीक करवाने में पूरा सहयोग किया है। इस दौरान मौके पर एक्सईन रामनिवास, एसडीओ सतीश कुमार, अशोक बंसल, जेई नवीन व अंकित समेत अन्य अधिकारी कटाव को दुरुस्त करने में लगे रहे।